निकाली शोभायात्रा आस्था. बाबा सर्वेश्वर महादेव की प्राणप्रतिष्ठा के लिए हुई जलभरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाल महिलाओं ने संगम घाट से लिया जल जहानाबाद नगर : जिले के शहबाजपुर गांव में बाबा सर्वेश्वर महादेव स्थापना प्राण -प्रतिष्ठा समारोह एक फरवरी को होना है. इस समारोह को लेकर शनिवार को जलयात्रा एवं वरुण पूजा की गयी. जल यात्रा के लिए शहवाजपुर से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में […]
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाल महिलाओं ने संगम घाट से लिया जल
जहानाबाद नगर : जिले के शहबाजपुर गांव में बाबा सर्वेश्वर महादेव स्थापना प्राण -प्रतिष्ठा समारोह एक फरवरी को होना है. इस समारोह को लेकर शनिवार को जलयात्रा एवं वरुण पूजा की गयी. जल यात्रा के लिए शहवाजपुर से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गेरूआ वस्त्रधारी महिलाएं व कन्याएं अपने माथे पर कलश लिए जलभरी के लिए निकले. शोभायात्रा में बैंड-बाजे की धुन पर जहां भक्त नाचते गाते दिखे वहीं महिलाएं देवी गीत गुनगुनाते देखी गयी.
शोभायात्रा पटना-गया मुख्य मार्ग से होते हुए संगम तट पहुंची. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी किया गया. जलभरी के बाद भक्त माथे पर कलश लिए समारोह स्थल के लिए रवाना हुए. सहवाजपुर गांव में प्राण -प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को मंडप प्रवेश तथा सोमवार को प्राण -प्रतिष्ठा दर्शन एवं प्रसाद वितरण का कार्य किया जायेगा. इधर मखदुमपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुगांव में नवनिर्मित सूर्यमंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गयी.
गांव के यमुने नदी से सैकड़ों लोगों ने बैंड बाजे के साथ जलभरी की. इस अवसर पर सूबे के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सह कानून मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा भी उपस्थित थे. गांव में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का संचालन अयोध्या से पधारे संत मनीष भारद्वाज एवं काशी से आये विदूषी सावित्री देवी द्वारा किया जा रहा है. रात में संतों का प्रवचन व रासलीला कार्यक्रम भी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










