प्रशिक्षण लेने कृषकों का दल हुआ नूरसराय रवाना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा जहानाबाद के तत्वावधान में राज्य अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जिले के 30 कृषकों के दल को बदलते हुए जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य में सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के लिए रवाना किया गया. […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा जहानाबाद के तत्वावधान में राज्य अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जिले के 30 कृषकों के दल को बदलते हुए जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य में सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के लिए रवाना किया गया.
यह प्रशिक्षण 19 से 21 जनवरी तक चलेगा. कृषकों को प्रशिक्षण में आलू, फूलगोभी, मटर, बैंगन, टमाटर आदि के नये वैज्ञानिक तकनीक से उत्पादन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. कृषकों के दल का नेतृत्व जहानाबाद प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डाॅ अशोक अकेला ने किया. जबकि परिभ्रमण पर जाने वाले किसानों में रिंपी देवी, मालती देवी, प्रमीला देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, सतेंद्र सिंह, श्याम नंदन प्रसाद, द्वारिका सिंह, असलम मिंया, पंकज कुमार समेत 30 कृषक शामिल हैं. कृषकों को आत्मा के उपपरियोजना निदेशक राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर आत्माकर्मी रोशन कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










