मानव शृंखला में भाग लेगा पेंशनर समाज
जहानाबाद : जिले के पेंशनर समाज भी नशाबंदी के लेकर आगामी 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला में शामिल होगा. बंदी के समर्थन में आयोजित रैली को लेकर जिले के ठाकुरबाड़ी स्थित मनोरंजन भवन में पेंशनर समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता परशुराम शर्मा ने की. बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से […]
जहानाबाद : जिले के पेंशनर समाज भी नशाबंदी के लेकर आगामी 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला में शामिल होगा. बंदी के समर्थन में आयोजित रैली को लेकर जिले के ठाकुरबाड़ी स्थित मनोरंजन भवन में पेंशनर समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता परशुराम शर्मा ने की. बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से रैली को सफल बनाने में भागीदारी निभाने की बात कही.
उन्होंने मानव शृंखला कार्यक्रम को सरकार का सराहनीय कदम बताया. पेंशनर समाज ने जिले के सभी पेंशनरों से मानव शृंखला कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. बैठक में बैजनाथ शर्मा, देवेंद्र नारायण सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, सुजय शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










