बच्चों ने अपनी कल्पना को किया साकार चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन
घोसी : प्रतिभा पुंज पब्लिक स्कूल, रामगढ़, घोसी के प्रांगण में आयोजित अंतरवर्गीय चित्रांकण प्रतियोगिता में बच्चों ने सीबीएसइ, न्यू दिल्ली के निर्देशानुसार अपनी कल्पना और चिंतन को विभिन्न रंगों एवं तुलिकाओं से स्वच्छ भारत मेरा सपनों का विद्यालय और डिजिटल इंडिया को साकार कर दिखाया. इस प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा से वर्ग दशम तक […]
घोसी : प्रतिभा पुंज पब्लिक स्कूल, रामगढ़, घोसी के प्रांगण में आयोजित अंतरवर्गीय चित्रांकण प्रतियोगिता में बच्चों ने सीबीएसइ, न्यू दिल्ली के निर्देशानुसार अपनी कल्पना और चिंतन को विभिन्न रंगों एवं तुलिकाओं से स्वच्छ भारत मेरा सपनों का विद्यालय और डिजिटल इंडिया को साकार कर दिखाया. इस प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा से वर्ग दशम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसमें पूजा, अनिशा, नित्या राज, साहिल रंजन, साधना, नेहल शर्मा, संध्या कुमारी, पवन कुमार,
आनंद कुमार, पीयूष, प्रशांत ज्योति, शिवम कुमार की कला सर्वश्रेष्ठ रही. इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने सहाय एवं कला प्रदर्शनी का निर्देशन कर रहे अजीत कुमार सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में चित्र एवं रंगों के प्रति विशेष आर्कषण होता है. बच्चे चित्रों के द्वारा सहज रूप में अपनी भावना व्यक्त कर देते हैं. सर्वश्रेष्ठ चित्र को प्राचार्य महोदय ने अपने कक्ष में स्थान दिया. इस मौके पर पीपी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ अभिराम शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय घोसी के शैक्षणिक माहौल को जिस मुकाम पर आज पहुंचा दिया है, वह यहां के शिक्षकों एवं अभिभावकों के अटूट विश्वास के कारण ही संभव हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










