जहानाबाद के प्रणय शंकर बने दही सम्राट
फुलवारीशरीफ : बुधवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा डेयरी में दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता- 2017 में जहानाबाद के प्रणय शंकर कांत तीन किलो सात सौ नब्बे ग्राम दही खाकर दही सम्राट और कंकड़बाग की ज्योत्सना कुमारी साढ़े तीन किलो दही खाकर दही साम्राज्ञी बनीं.दही साम्राज्ञी का खिताब जीतनेवाली ज्योत्सना पिछले साल तीसरे नंबर पर […]
फुलवारीशरीफ : बुधवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा डेयरी में दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता- 2017 में जहानाबाद के प्रणय शंकर कांत तीन किलो सात सौ नब्बे ग्राम दही खाकर दही सम्राट और कंकड़बाग की ज्योत्सना कुमारी साढ़े तीन किलो दही खाकर दही साम्राज्ञी बनीं.दही साम्राज्ञी का खिताब जीतनेवाली ज्योत्सना पिछले साल तीसरे नंबर पर थीं. इस बार प्रतियोगिता में 392 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि रजिस्ट्रेशन आठ सौ ने कराया था.
प्रतियोगिता में तीन मिनट में सबसे अधिक दही खानेवाले को विजेता घोषित किये जाने का टाइम निर्धारित था. पटना डेयरी प्रोजेक्ट के एमडी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मीठापुर पटना के अनिल प्रसाद तीन किलो एक सौ अड़तालीस ग्राम दही खाकर दूसरे नंबर पर और तीसरे स्थान पर कंकड़बाग के राकेश कुमार रहे, जिन्होंने तीन किलो एक सौ आठ ग्राम दही खाया. वहीं, महिलाओं में रुकनपुरा पटना की पुष्पा कुमारी दो किलो तीन सौ अस्सी ग्राम दही खाकर दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर सीडीए कॉलोनी, पटना की प्रेमा तिवारी रहीं. प्रेमा ने दो किलो तीन सौ अड़तालीस ग्राम दही खाया. इनके अलावा खगौल की तारा देवी और औरंगाबाद निवासी चितरंजन प्रसाद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










