इरकी से देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस ने रविवार की रात इरकी मुहल्ले में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये लोगों में केसरा मांझी, छोटू कुमार और रंजय कुमार शामिल है. इन लोगों के पास से 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी है. इस सिलसिले में थाने में तीनों को नामजद अभियुक्त […]
विज्ञापन
जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस ने रविवार की रात इरकी मुहल्ले में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये लोगों में केसरा मांझी, छोटू कुमार और रंजय कुमार शामिल है. इन लोगों के
पास से 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी है. इस सिलसिले में थाने
में तीनों को नामजद अभियुक्त
बनाते हुए एफआइआर दर्ज की
गयी है. गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया है. नगर थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि इरकी में शराब का कारोबार
किया जा रहा है. सूचना पाकर वहां गयी पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी की. इस दौरान उक्त तीनों लोगों को शराब बेचते और पीते गिरफ्तार किया गया. एक गैलन में बंद 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. पुलिस के अनुसार केसरा मांझी शराब बेच रहा था जबकि छोटू और रंजय वहां बैठ कर शराब पी रहे थे.
वारंटी गिरफ्तार
करपी(अरवल). थाना मुख्यालय स्थित बाजार से संजय तिकुल हारा एवं अखिलेश साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










