गया कॉलेज ने यूवीसी वॉलीबाॅल टूर्नामेंट जीता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद, पुनहदा की टीम को 3-2 से किया पराजित मानपुर : लखीबाग में पिछले एक सप्ताह से चल रहे यूवीसी वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गया कॉलेज की टीम ने जहानाबाद, पुनहदा की टीम को 3-2 से पराजित कर जीत दर्ज की. विजेता टीम के कप्तान चंद्रशेखर को मेडल व उपविजेता टीम के कप्तान […]
विज्ञापन
जहानाबाद, पुनहदा की टीम को 3-2 से किया पराजित
मानपुर : लखीबाग में पिछले एक सप्ताह से चल रहे यूवीसी वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गया कॉलेज की टीम ने जहानाबाद, पुनहदा की टीम को 3-2 से पराजित कर जीत दर्ज की. विजेता टीम के कप्तान चंद्रशेखर को मेडल व उपविजेता टीम के कप्तान रविशंकर को भी रनर मेडल देकर सम्मानित किया गया. आयोजक सतीश नंदन व मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा बरतारा के प्रबंधक दीपू शर्मा ने खिलाड़ियों की हौसलाआफजाई की. समाजसेवी बैजनाथ शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए राज्य व देश का नाम खेल जगत में रोशन करने की कामना की. विजेता टीम को आयोजक की तरफ से बतौर पुरस्कार 1000 व उपविजेता टीम को 500 रुपये दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










