ट्रेन से गिर कर युवक हुआ घायल प्राथमिक उपचार के बाद िकया रेफर
जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड पर जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रेलवे पुल के समीप शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घायल युवक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छज्जोपुर गांव का […]
जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड पर जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रेलवे पुल के समीप शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घायल युवक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छज्जोपुर गांव का निवासी शंकर यादव बताया गया है.
उक्त युवक पैसेंजर ट्रेन से जा रहा था. वह ट्रेन के डब्बे के गेट पर सवार था और अचानक वह ट्रेन से गिर गया. उसके सिर में गहरी चोट लगी है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहोशी हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










