19 जनवरी को मानव शृंखला का होगा पूर्वाभ्यास: डीएम

Updated:
विज्ञापन

शामिल होंगे सभी अधिकारी, बैठक में दिया निर्देश घर-घर पहुंचाया गया सीएम का संदेश जहानाबाद नगर : शराबबंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है, गांव-गांव टोले-टोले घर-घर अलख जगाना है. मद्य निषेध अभियान के द्वितीय चरण के तहत 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा […]

विज्ञापन

शामिल होंगे सभी अधिकारी, बैठक में दिया निर्देश

घर-घर पहुंचाया गया सीएम का संदेश
जहानाबाद नगर : शराबबंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है, गांव-गांव टोले-टोले घर-घर अलख जगाना है. मद्य निषेध अभियान के द्वितीय चरण के तहत 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. समाहरणालय में आयोजित बैठक में मानव शृंखला की सफलता को लेकर की गयी तैयारियों की जानकारी लेने के उपरांत डीएम ने सभी सेक्टर व जोनल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अभियान को सफल बनाने में जुट जायें. उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास होगा, जिसमें सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि रविवार को मानव शृंखला की सफलता को लेकर अस्पताल मोड़ से रैली निकाली जायेगी.
डीएम ने सेक्टर तथा जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्र में मानव शृंखला निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर निशान लगायें जहां लोगों को शृंखला बनाना है. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सेक्टर व जोनल पदाधिकारी शामिल थे.
घर-घर पहुंचाया गया सीएम का संदेश: मानव शृंखला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत घर-घर मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाया गया. संदेश में मुख्यमंत्री ने खुशहाल बिहार बनाने का संदेश दिया है. मद्य निषेध का नारा है, खुशहाल बिहार हमारा है का संदेश लोगों को दिया गया.
मकर संक्रांति के दिन साक्षरता के प्रेरक, टोला सेवक, तालीमी मरकज के स्वयं सेवियों द्वारा मुख्यमंत्री की अपील घर-घर तक पहुंचाया गया. इस संबंध में डीपीओ साक्षरता रंजीत पासवान ने बताया कि जिले के सभी सातों प्रखंड में इस कार्य में लगे सभी लोगों ने ठंड व त्योहार के बावजूद मुख्यमंत्री की अपील लोगों तक पहुंचाया. वहीं अंजुमन तरक्की-ए- उर्दू द्वारा मदरसा में बैठक कर मुख्यमंत्री का संदेश लोगों के बीच वितरित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन