सौ मीटर पर तैनात रहेगी पुलिस: एसपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिले में 150 सेक्टर और सब सेक्टर बनाये गये पदाधिकारियों को चौकस रहने का आदेश जहानाबाद : 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला कार्यक्रम पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी आदित्य कुमार के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. पूरे जिले में इसके लिए कई प्वाइंट चिन्हित किये गये हैं. प्रत्येक […]
विज्ञापन
जिले में 150 सेक्टर और सब सेक्टर बनाये गये
पदाधिकारियों को चौकस रहने का आदेश
जहानाबाद : 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला कार्यक्रम पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी आदित्य कुमार के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. पूरे जिले में इसके लिए कई प्वाइंट चिन्हित किये गये हैं. प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की तैनाती की व्यवस्था की गयी है. उक्त आयोजन पर जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस अफसरों को कई सख्त निर्देश दिये गये हैं. शनिवार को एसपी ने जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारियों के साथ बैठक की. घंटों चली बैठक में एसपी ने अफसरों को निर्देश दिया कि मानव शृंखला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी. कार्यक्रम के समापन के बाद भी भीड़ की स्थिति रहेगी. दोनों ही स्थितियों में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए एसपी ने पुलिस अफसरों को कई टिप्स दिये. बैठक की समाप्ति के बाद उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर जिले में कुल 150 सेक्टर और सब सेक्टर बनाये गये हैं.
योजना के तहत कई जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में जिले के पुलिसकर्मियों को इसमें लगाया गया है. सभी के गार्ड वापस ले लिये गये हैं. सभी जगहों पर वीडियोग्राफी करायी जायेगी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिवास में भी पुलिसकर्मियों को लगाया जायेगा. सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने का एसपी ने निर्देश दिया है. बैठक में एएसपी संजय कुमार सिंह, एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव के अलावा जिले के सभी इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और ओपी के प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










