जावा महुआ व देसी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी उंटा मुहल्ले में उत्पाद विभाग की पुलिस को मिली कामयाबी छापेमारी में तीन धंधेबाज गिरफ्तार, भेजे गये जेल जहानाबाद : गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने शहर के शहीद भगत सिंह नगर और पूर्वी उंटा मुहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ जब्त किया है. तकरीबन […]

विज्ञापन

पूर्वी उंटा मुहल्ले में उत्पाद विभाग की पुलिस को मिली कामयाबी

छापेमारी में तीन धंधेबाज गिरफ्तार, भेजे गये जेल
जहानाबाद : गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने शहर के शहीद भगत सिंह नगर और पूर्वी उंटा मुहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ जब्त किया है. तकरीबन 13 सौ किलो जावा महुआ के अलावा छह लीटर देसी शराब भी जब्त किया गया है. शराब के धंधे में लिप्त तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. जिसे जेल भेजा गया है. उत्पाद अधीक्षक विनोद कुमार झा के नेतृत्व में एसआइ निरंजन कुमार झा और एएसआइ शत्रुंजय कुमार ने छापेमारी कर उक्त सफलता हासिल की. गिरफ्तार लोगों में शहीद भगत सिंह नगर के निवासी सतेंद्र मांझी और पूर्वी उंटा मुहल्ला के राकेश पासवान एवं सुकेश पासवान शामिल है. इन लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है.
खबर के अनुसार एक्साइज सुपरिटेंडेंट को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मुहल्लों में फिर से बड़े पैमाने पर शराब का धंधा किया जा रहा है. देसी दारू बनाने के लिए बड़े पैमाने पर महुआ को बोजा गया है. घरों में शराब बनाकर उसकी बिक्री की जा रही है साथ ही वहां से देसी शराब दूसरे इलाके में बिक्री के लिए भेजी जा रही है. उत्पाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और एक साथ उक्त दोनों मुहल्ले के टारगेट घरों में छापेमारी की. उस दौरान पाया गया कि कई बरतनों में महुआ को फुलाया जा रहा है. तकरीबन 13 सौ किलो जावा महुआ अधिकारियों ने जप्त किया. छह लीटर निर्मित देसी शराब भी जब्त कर उक्त धंधे में लिप्त तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सतेंद्र मांझी के घर से ज्यादा सामान की जब्ती हुई है. इस दौरान शराब बनाने के कई उपकरणों को भी नष्ट किया गया है. गौरतलब है कि उक्त इलाके में वर्षों से शराब का अवैध कारोबार किया जाता रहा है. शराबबंदी के बाद मामला बीच में थम गया था, लेकिन इधर कई दिनों से शराब के धंधेबाज फिर से शराब के कारोबार को फैला रखा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन