नौ दिनों के बाद लौटा लापता नाबालिग लड़का
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव के निवासी मो तनवीर आलम का नौ वर्षीय पुत्र मो जिशान अपने दोस्त फरदीन के साथ पटना चला गया था. नौ दिनों के बाद उसे वापस जहानाबाद लाया गया. नगर थाने के एसआइ राजीव रंजन ने गुरुवार को उक्त नाबालिग लड़के का बयान कोर्ट में कलम बंद […]
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव के निवासी मो तनवीर आलम का नौ वर्षीय पुत्र मो जिशान अपने दोस्त फरदीन के साथ पटना चला गया था. नौ दिनों के बाद उसे वापस जहानाबाद लाया गया. नगर थाने के एसआइ राजीव रंजन ने गुरुवार को उक्त नाबालिग लड़के का बयान कोर्ट में कलम बंद कराया. बतादें कि इरकी निवासी मो तनवीर ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उसका पुत्र 02 जनवरी की दोपहर से ही अपने दोस्त के साथ घर से निकला था जो लापता है.
पिता ने अपहरण की आशंका जतायी थी. इधर पटना से लाये जाने के बाद उक्त लड़के ने कोर्ट में अपना बयान देते हुए कहा कि वह पटना में 03 से 05 जनवरी तक आयोजित प्रकाश पर्व देखने के लिए अपने दोस्त के साथ पटना चला गया था. पटना में वह भटक रहा था. बताया गया है कि किसी व्यक्ति ने उसे नास्ता कराया और इंसानियत के तौर पर आशियाना स्थित एक अनाथ आश्रम में उसे पहुंचा दिया गया था. वहां रहने के दौरान वह अपने घर के बारे में उसने जानकारी दी. पुलिस को भी सूचना हुई तब उसे बुधवार को जहानाबाद लाया गया और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










