ग्रामीणों को दी गयी इ-पेमेंट की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद, नगर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से मखदुमपुर प्रखंड के सोलहंडा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार द्वारा ग्रामीणों को इ-पेमेंट के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही उन्हें कैशलेस भुगतान करने की […]

विज्ञापन

जहानाबाद, नगर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से मखदुमपुर प्रखंड के सोलहंडा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार द्वारा ग्रामीणों को इ-पेमेंट के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही उन्हें कैशलेस भुगतान करने की विधि बतायी गयी.

उनके द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं संयुक्त देयता समूह के साथ-साथ बैंक द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम के परामर्शी उमेश प्रसाद सिंह द्वारा अटल पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री बीमा योजना की जानकारी दी गयी. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक मखदुमपुर के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया .कार्यक्रम में मनोरंजन कुमार सुमन,सत्येंद्र यादव ,लखन पासवान ,पूनम देवी आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन