मां, बेटा और बेटी की ट्रेन से कट कर मौत

Updated:
विज्ञापन

दर्दनाक Â पंडारक स्टेशन पर पटरी पार करते समय हादसा मोकामा : मोकामा रेल थाना क्षेत्र के पंडारक स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं. मां चम्पा देवी (35 वर्ष), बेटा रविरंजन (2 […]

विज्ञापन

दर्दनाक Â पंडारक स्टेशन पर पटरी पार करते समय हादसा

मोकामा : मोकामा रेल थाना क्षेत्र के पंडारक स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं. मां चम्पा देवी (35 वर्ष), बेटा रविरंजन (2 महीने) और बेटी किरण कुमारी (5 वर्ष) शामिल है.
जानकारी के अनुसार ग्वाशा भोखपुरा निवासी राजकुमार सिंह सपरिवार मोकामा रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे. वे टिकट लेने प्लेटफॉर्म संख्या एक गये थे.
उनकी पत्नी चंपा देवी अपने दो बच्चों को लेकर आ रही थी. चंपा देवी रविरंजन को गोद में और किरण का हाथ पकड़ कर पटरी पार कर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आ रही थी. इस दौरान तीनों डाउन लाइन पर आ रही दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गये. इससे पहले राजकुमार अपने दो वर्ष की बेटी अवंतिका को गोद में लेकर टिकट कटाने पहले ही लाइन क्रॉस कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गये थे.
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने मचाया हंगामा
स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुहासे के कारण चंपा देवी को ट्रेन नहीं दिखी और हादसा हो गया. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. यात्री रेलवे की लापरवाही को हादसा का कारण मान रहे थे. यात्रियों ने बताया कि यदि ड्राइवर ने हॉर्न बजाया होता, तो यह घटना नहीं होती. वहीं, रेल प्रशासन ने हॉर्न नहीं बजाने के आरोप को गलत बताया है. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया. मोकामा रेल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार, बाढ़ जीआरपी, पंडारक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया. इस बीच साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा. पटना के डीएम संजय अग्रवाल के निर्देश पर बीडीओ मनीषा प्रसाद ने मुआवजे की घोषणा की है. इसके बाद लोगों ने जाम को समाप्त किया और परिचालन शुरू हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन