कपड़ा व्यवसायी को पीटकर किया घायल आभूषण छीने

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के पाठकटोली मोड़ से उत्तर मेन रोड में संचालित एक कपड़ा व्यवसायी हरीश कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया गया और उनके गले से सोने की सिकरी छीन ली. पिटाई से आहत उक्त दुकानदार ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें तीन लोगों को अभियुक्त बनाया […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के पाठकटोली मोड़ से उत्तर मेन रोड में संचालित एक कपड़ा व्यवसायी हरीश कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया गया और उनके गले से सोने की सिकरी छीन ली. पिटाई से आहत उक्त दुकानदार ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें तीन लोगों को अभियुक्त बनाया है. पाठकटोली मुहल्ला निवासी उक्त कपड़ा व्यवसायी ने दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर था उसी दौरान हथियारों से लैस तीन लोग आये और बहस करने लगे. जब विरोध किया तो लाठी डंडे से पीटकर उन्हें घायल कर दिया.

आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने इसके बाद उनके गले से हजारों रुपये मूल्य के सोने की चेन छीनकर भाग निकले. एक हमलावर की पहचान दुकानदार ने की है और उसका नाम पुलिस को बताया है. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन