छापेमारी में वारंटी सहित 26 लोग धराये
जहानाबाद : जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाने, फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों को पकड़ने के लिए शनिवार रात एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें गैर जमानतीय वारंटी सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र के गांव में छापेमारी […]
जहानाबाद : जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाने, फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों को पकड़ने के लिए शनिवार रात एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें गैर जमानतीय वारंटी सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र के गांव में छापेमारी की गयी.
प्राप्त खबर के अनुसार इस दौरान नगर थाना क्षेत्र से 01, पाली से 02, शकुराबाद से 02, काको से 04, हुलासगंज से 04, मखदुमपुर से 02, परसविगहा से 03, घोसी थाना क्षेत्र से 03, भेलावर ओपी क्षेत्र से 03 एवं कड़ौना ओपी क्षेत्र से 02 लोगों की गिरफ्तारी हुई. पकड़े गये लोगों में सात लोगों को जेल भेजा गया है. अन्य से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










