चोरी कर ले जायी जा रही बोलेरो काजीपुर में पलटी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घने कुहासे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के बैरविगहा मुहल्ले से गुरुवार की रात चुरायी गयी एक बोलेरो गाड़ी कल्पा ओपी क्षेत्र के काजीपुर टाली गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सूचना पाकर वाहनमालिक ने अपनी गाड़ी बरामद की. बताया गया है कि परसविगहा थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी […]
विज्ञापन
घने कुहासे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के बैरविगहा मुहल्ले से गुरुवार की रात चुरायी गयी एक बोलेरो गाड़ी कल्पा ओपी क्षेत्र के काजीपुर टाली गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सूचना पाकर वाहनमालिक ने अपनी गाड़ी बरामद की. बताया गया है कि परसविगहा थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी रामसुभग यादव उर्फ गंगा यादव की बोलेरो गाड़ी बैरविगहा में उनके ड्राइवर के घर के पास खड़ी थी.
रात एक बजे के बाद वाहन चोरों ने उसे चुरा लिया. चोरों का गिरोह गाड़ी लेकर कल्पा ओपी क्षेत्र के इलाके में भागा. भागने के क्रम में घने कुहासे के कारण उक्त गाड़ी काजीपुर टाली गांव के समीप खेत में पलट गयी. शुक्रवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देख किसी पहचानवाले व्यक्ति ने इसकी सूचना गाड़ी मालिक को दी. कल्पा ओपी को भी खबर दी गयी. सूचना पाकर वाहनमालिक ने अपनी गाड़ी की पहचान की. इस संबंध में कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










