80 हजार घर होंगे बिजली से रोशन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को नहीं देनी होगी कोई राशि बिजली कंपनी तीन हजार रुपये किस्तों में करेगी वसूल जहानाबाद, नगर : जिले में बिजली विहीन घरों को रोशन करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ होने वाला है. जिले के 80 हजार बिजली विहीन परिवारों को बिजली पहुंचाने की कवायद शुरू होने वाली है. एक […]
विज्ञापन
कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को नहीं देनी होगी कोई राशि
बिजली कंपनी तीन हजार रुपये किस्तों में करेगी वसूल
जहानाबाद, नगर : जिले में बिजली विहीन घरों को रोशन करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ होने वाला है. जिले के 80 हजार बिजली विहीन परिवारों को बिजली पहुंचाने की कवायद शुरू होने वाली है. एक पखवारे के बाद इन घरों को रोशन करने का कार्य आरंभ होगा. सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना हर घर बिजली लगातार का काम जिले में शीघ्र ही आरंभ हो जायेगी. सरकार के सात निश्चय में शामिल हर घर बिजली योजना को मूर्त रूप देने में विभाग जुट गया है. मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर को इस योजना को लांच किया गया था, जिसके बाद योजना के क्रियान्वयन को लेकर संवेदकों के चयन का काम जारी था.
अब संवेदकों का चयन हो गया है ऐसे में शीघ्र ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जायेगा. योजना के तहत सभी एपीएल परिवार जिनके यहां बिजली का कनेक्शन नहीं है उन्हें कनेक्शन दिया जायेगा. कनेक्शन लेने के समय उपभोक्ताओं को कोई राशि नहीं देनी होगी. कनेक्शन का खर्च करीब तीन हजार रुपये बिजली कंपनी किस्तों में उपभोक्ताओं से वसूलेगी.
80 हजार परिवार है बिजली विहीन : वर्ष 2016 में सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग द्वारा जिले के बिजली विहीन घरों का सर्वे कराया गया था. सर्वे के उपरांत जो डाटा विभाग को उपलब्ध हुआ उसके अनुसार करीब 80 हजार घर अब भी अंधेरे में रहने को विवश हैं. ऐसे में इन घरों को रोशन करने के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही कार्य आरंभ कराया जायेगा. सरकार द्वारा एजेंसी चयन के उपरांत अब बिजली विहीन घरों को रोशन करने के कार्य में तेजी आयेगी. बिजली विहीन परिवार भी बिजली का उपयोग कर पायेगा.
क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता
बिजली विहीन घरों को रोशन करने का कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा. सरकार द्वारा इसके लिए संवेदकों का चयन कर लिया गया है. जिले में यह कार्य शीघ्र आरंभ होगा. सर्वे के उपरांत जो डाटा विभाग को प्राप्त हुआ है उसके अनुसार करीब 80 हजार परिवार बिजली विहीन हैं. अगले दो सालों में इन सभी घरों को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है
आमोद कुमार, कार्यपालक अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










