एएसआइ के घर चोरी में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

24 दिसंबर को दारोगा के घर हुई थी चोरी जहानाबाद : आरपीएफ के एएसआइ जेके मिश्रा के क्वार्टर में चोरी करनेवाले तीन चोरों को रेल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी किये गये कई सामान बरामद हुए हैं. गिरफ्तार चोरों में मदारपुर मुहल्ले का निवासी छोटू चौधरी उर्फ गदवा, राजू कुमार […]

विज्ञापन

24 दिसंबर को दारोगा के घर हुई थी चोरी

जहानाबाद : आरपीएफ के एएसआइ जेके मिश्रा के क्वार्टर में चोरी करनेवाले तीन चोरों को रेल पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी किये गये कई सामान बरामद हुए हैं. गिरफ्तार चोरों में मदारपुर मुहल्ले का निवासी छोटू चौधरी उर्फ गदवा, राजू कुमार और उँटा मदारपुर का रहनेवाला राकेश कुमार शामिल है. इनलोगों ने रेल पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी स्वीकार किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी किये गये एक एलसीडी, एक मोबाइल फोन और दो खाली ब्रीफकेस बरामद किया गया है. अटैची में रखे कुछ रुपये और अन्य कीमती सामान की बरामदगी अभी नहीं हुई है. जहानाबाद रेल थाना के सब इंस्पेक्टर ललन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त तीनो चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है.
बताया गया है कि जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट के एएसआइ जेके मिश्रा रेलवे के एक क्वार्टर में रह रहे हैं. कुछ दिनो पूर्व उनका तबादला पटना में हुआ है. विगत 18 दिसंबर से वे यहां नहीं थे. उनका क्वार्टर बंद था. इसी बीच चोरों के गिरोह ने उनके घर में घुस कर चोरी की थी. नकद रुपये सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली थी. 24 दिसंबर को रेलवे परिसर में रहनेवाले अन्य लोगों के द्वारा उन्हें सूचना दी गयी कि उनके क्वार्टर में कुछ गड़बड़ी दिख रही है. सूचना पाकर जब वे आये तो घर की हालत देख सन्न हो गये. चोरों ने क्वार्टर को पूरी तरह खंगाल दिया था. घटना की सूचना उन्होंने जीआरपी में दी.
रेल पुलिस ने तहकीकात के दौरान सोमवार को उक्त तीनो चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी के उक्त सामान को बरामद किया. रेल पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल करते हुए चोरों ने अपने अन्य साथियों के भी नाम पुलिस को बताया है.
ट्रेनों में भी करता है छिनतई : रेल थाने के सब इंस्पेक्टर ललन कुमार ने पूछताछ के दौरान यह पता चला कि पकड़ा गया उक्त तीनों चोर ट्रेनों में भी यात्रियों के साथ छिनतई की घटना को अंजाम देता है. यात्रियों के बैग उड़ा लेना, मोबाइल फोन छीन कर भाग जाना और खिड़की या ट्रेन के डिब्बे के गेट पर खड़ा होकर मोबाइल फोन से बात करनेवाले यात्रियों पर डंडे चला कर उनका सामान गिराने के बाद ले भागने की घटनाओं में भी इसकी संलिप्तता रही है.
गिरोह में शामिल अन्य चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन