चीते की रफ्तार भी फेल! मैक्सवेल की जादुई फील्डिंग के आगे नहीं चली क्विंटन डी कॉक की चालाकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

पैरों के नीचे से गेंद फेंककर रन आउट करते ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell magical runout: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया है. मुंबई इंडियन्स न्यूयॉर्क के खिलाफ मैच के दौरान, मैक्सवेल ने अपनी फुर्ती और सटीक तालमेल से क्विंटन डी कॉक को रनआउट कर दिया.

विज्ञापन

Glenn Maxwell magical runout: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी फील्डिंग से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘मैक्सवेल’ क्यों कहा जाता है. वॉशिंगटन फ्रीडम और मुंबई इंडियन्स न्यूयॉर्क के बीच हुए रोमांचक मैच में मैक्सवेल ने अपनी गजब की फुर्ती दिखाई. उन्होंने बिना कोई मौका गंवाए, अपनी सूझबूझ से सेट बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस जादुई फील्डिंग को देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज तक दंग रह गए.

मैक्सवेल ने पैरों के बीच से फेंका ‘जादुई थ्रो’

मेजर लीग क्रिकेट के इस मुकाबले में पारी के पहले ही ओवर में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. वॉशिंगटन फ्रीडम के ऑफ स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल खुद गेंदबाजी कर रहे थे. स्ट्राइक पर मौजूद निकोलस पूरन के डिफेंसिव शॉट पर गेंद सीधे मैक्सवेल के पास रुकी. इसी बीच, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद क्विंटन डी कॉक अनजाने में क्रीज छोड़ चुके थे. मैक्सवेल ने बिना समय गंवाए, अपनी बॉडी को टर्न किए बिना ही, दोनों पैरों के बीच से पीछे की तरफ थ्रो कर दिया. गेंद सीधे विकेटों पर लगी और 11 रन बनाकर खेल रहे डी कॉक को पवेलियन लौटना पड़ा.

‘जैसन केल्सी स्पेशल’ से हुई तुलना

ग्लेन मैक्सवेल की इस सूझबूझ ने क्रिकेट दिग्गजों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया. लाइव कमेंट्री के दौरान विशेषज्ञों ने इस अद्भुत थ्रो की तुलना NFL स्टार जैसन केल्सी की ‘स्नैपिंग’ स्टाइल से की और इसे “जैसन केल्सी स्पेशल” करार दिया. मैच विश्लेषक मैक्सवेल की ऑन-फील्ड बुद्धिमत्ता और फुर्ती की लगातार सराहना कर रहे थे. इस अविश्वसनीय रनआउट की सफलता के बाद वाशिंगटन फ्रीडम की पूरी टीम और खुद मैक्सवेल मैदान पर इस बड़े विकेट का जश्न मनाते नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस शानदार फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे साल का सबसे अनोखा और बेहतरीन रनआउट करार दे रहे हैं. ग्लेन मैक्सवेल को मैदान पर हमेशा उनकी बेहतरीन फील्डिंग और अनोखे शॉट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस “नो-लुक अंडरआर्म थ्रो” ने फील्डिंग के स्तर को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है.

इसे भी पढ़े- इंग्लैंड क्रिकेट के नए स्टार जैकब बेथल को हुआ भारतीय लड़की से प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने मचाया तहलका

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola