साफ-सुथरा रखें स्टेशन परिसर

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण. दानापुर के डीआरएम पहुंचे जहानाबाद, दिया आश्वासन जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की बढ़ेगी लंबाई जहानाबाद : डीआरएम रमेश कुमार झा ने आश्वस्त किया है कि पटना-गया रेलखंड में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिकतम सुविधाएं बहाल की जायेगी. खासकर जहानाबाद स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए विभागीय कार्रवाई […]

विज्ञापन

निरीक्षण. दानापुर के डीआरएम पहुंचे जहानाबाद, दिया आश्वासन

जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की बढ़ेगी लंबाई
जहानाबाद : डीआरएम रमेश कुमार झा ने आश्वस्त किया है कि पटना-गया रेलखंड में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिकतम सुविधाएं बहाल की जायेगी. खासकर जहानाबाद स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए विभागीय कार्रवाई होगी. प्लेटफाॅर्म नंबर एक की लंबाई उत्तर दिशा में करीब 100 गज तक बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जायेगा. भुगतान कर शौचालय के संचालन के लिए व्यवस्था में सुधार किया जायेगा. स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. निरीक्षण के दौरान रेलवे काउंटर परिसर का उन्होंने जायजा लिया. इस दौरान काउंटर की दिवाले और रोशनदान की टूटी-फूटी हालत में सुधार करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया. इसके बाद रेलवे परिसर का मुआयना के दौरान वहां फैली गंदगी पर वे भड़क गये और स्टेशन प्रबंधक से इस बाबत पूछताछ की.
स्टेशन प्रबंधक ने जतायी फंड की कमी : प्लेटफाॅर्म और परिसर की सफाई समुचित ढंग से नहीं होने के लिए स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र कुमार चौधरी ने डीआरएम के समक्ष सफाई कराने की राह में पैसे की कमी होना बताया. उन्होंने कहा कि फिलहाल जो पैसे उपलब्ध कराये जाते हैं उससे समुचित ढंग से सफाई कराना मुमकिन नहीं है. सफाई कराने का टेंडर लंबे समय से खत्म है. मात्र 15 हजार रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाता है जो काफी कम पड़ रहा है. इस पर डीआरएम ने पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने की बात कही और हर हाल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी.
बिजली-पानी की आपूर्ति व आवास की स्थिति से हुए अवगत : डीआरएम ने यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे को सजग बताया. साथ ही स्टेशन प्रबंधक से बिजली पानी की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि इस मामले में स्थिति अच्छी है. लेकिन रेलवे क्वार्टरों का मेटेंनेस पुअर है. क्वार्टरों के छत से पानी टपकता है. गंदे पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं है. भवन की हालत भी जर्जर है.
इन सभी मामलों में सुधार करने का आश्वासन डीआरएम ने दिया.
जहानाबाद स्टेशन के पैनल कक्ष में होगा तकनीकी सुधार
गुरुवार को जहानाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम रमेश कुमार झा व अन्य.
रेलवे परिसर में लगती हैं अवैध दुकानें
निरीक्षण के दौरान लोगों ने रेलवे परिसर में अवैध ढंग से छोटी-बड़ी कई दुकानें लगाये जाने की शिकायत डीआरएम से की. उन्हें यह बताया गया कि रेल पुलिस की शह पर 60 से अधिक दुकानें इस कदर परिसर में लगायी जाती है कि यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार से लगातार टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर जाने वाले रास्ते पर आवागमन करने में कठिनाई होती है. परिसर में वाहन लगाये जाने से रास्ते अवरुद्ध रहते हैं. यात्री परेशानी झेलते हैं. संभल-संभलकर चलना पड़ता है. इसके लिए दुकानदारों से प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जाती है. इन स्थितियों को सुनने के बाद डीआरएम ने स्वीकार किया कि हां, जहानाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध दुकानें लगायी जाती है. कार्रवाई किये जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले को आरपीएफ के कमांडेंट देखेंगे.
राजद ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
निरीक्षण के क्रम में युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव, नगर पार्षद सह राजद नेता बैकुंठ यादव, विनोद कुमार यादव, वकील यादव, प्रेम नारायण प्रसाद और पवन कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपा उसके माध्यम से डीएम आवास के ठीक सामने रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की. राजद नेताओं ने कहा कि टेनी बिगहा सहित पश्चिम दिशा के गांव तक जाने-आने के लिए प्रतिदिन हजारों लोग क्रॉसिंग से गुजरते हैं. जिससे सदैव दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. हाल ही में ट्रेन से एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर हो गयी थी. ऐसी हालत में ओवरब्रिज बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन