छात्रा के अपहरण की आशंका, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के मखदुमाबाद मुहल्ला में रहने वाली 16 वर्षीया एक छात्रा विगत तीन दिनों से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. छात्रा का अपहरण कर लिये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस सिलसिले में मखदुमाबाद के निवासी मो. आसिफ अंसारी ने नगर थाने […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के मखदुमाबाद मुहल्ला में रहने वाली 16 वर्षीया एक छात्रा विगत तीन दिनों से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. छात्रा का अपहरण कर लिये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस सिलसिले में मखदुमाबाद के निवासी मो. आसिफ अंसारी ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करा आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

उन्होंने दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उनकी नाबालिग पुत्री 30 अक्तूबर की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी. उसके बाद वह घर नहीं लौटी. अपने सभी सगे संबंधियों एवं लड़की की सहेलियों से संपर्क साधा लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. थक हार कर छात्रा के पिता ने अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना नगर थाने मे दी. उन्होंने आशंका
व्यक्त की है कि पढ़ने के लिए घर से निकली उनकी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है. एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जूट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन