रोक के बावजूद दरधा पुल से पार हो रहे भारी वाहन

Updated:
विज्ञापन

दरधा पुल के दो पाया है क्षतिग्रस्त मरम्मति होने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी है रोक जहानाबाद,नगर : शहर के दो भागों को जोड़ने वाली अतिमहत्वपूर्ण दरधा पुल पर रोक के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी है.प्रशासन की यह अनदेखी कहीं शहरवासियों के लिए मुसीबत का कारण न बन जाये, इसलिए यह […]

विज्ञापन

दरधा पुल के दो पाया है क्षतिग्रस्त

मरम्मति होने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी है रोक
जहानाबाद,नगर : शहर के दो भागों को जोड़ने वाली अतिमहत्वपूर्ण दरधा पुल पर रोक के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी है.प्रशासन की यह अनदेखी कहीं शहरवासियों के लिए मुसीबत का कारण न बन जाये, इसलिए यह आवश्यक है कि समय रहते पुल के क्षतिग्रस्त दो पायों की मरम्मति करायी जाये, ताकि वाहनों का परिचालन सुचारू ढंग से होता रहे. पटना-गया एनएच 83 पर बना दरधा नदी पुल का दो पाया पिछले दिनों दरधा नदी में आयी बाढ़ के उपरांत क्षतिग्रस्त पाया गया था.
इन क्षतिग्रस्त पायों की जांच प्रशासन द्वारा एनएचआई के इंजीनियर से कराया जाने के उपरांत इस पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी थी. एनएचआई के इंजीनियर द्वारा क्षतिग्रस्त पायों की मरम्मत कराये जाने तक भारी वाहनों के परिचालन बंद रखने की सलाह दी गयी थी.
जिसके बाद प्रशासन ने अंबेदकर चौक के समीप बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जाने लगा था और उन्हें घोसी के रास्ते जाने की सलाह दी गयी थी. शुरुआत में तो प्रशासन सक्रिय रहा, लेकिन धीरे-धीरे प्रशासन सुस्त पड़ता गया .नतीजतन अब इस क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहन गुजरते देखे जा रहे हैं. हालाकि अंबेदकर चौक पर अब भी बैरियर लगा है और पुलिस के जवान वहां तैनात भी रहते हैं. बावजूद इसके जर्जर पुल से भारी वाहनों का आवागमन बेरोक-टोक जारी है.
आजादी से पूर्व बना था यह पुल :
शहर के मध्य में स्थित दरधा नदी पर बना यह पुल काफी पुराना बताया जाता है. आजादी से पूर्व ही बने इस पुल का दो पाया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण प्रशासन द्वारा एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया गया था. दरधा नदी पर बना यह पुल का समुचित देखभाल नहीं होने के कारण यह जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है.
इस पुल से होकर पटना,गया,औरंगाबाद,डोभी,हजारीबाग,रांची,टाटा जाने वाली वाहन गुजरते हैं. वहीं शहर के लोग शहरी क्षेत्र के एक भाग से दूसरे भाग में जाने के लिए इस पुल का उपयोग करते हैं. ऐसे में इस पुल की महत्ता सर्वविदित है. अगर समय रहते पुल के क्षतिग्रस्त पायों की मरम्मत नहीं करायी गयी और भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक नहीं लगाया गया तो बड़े हादसे का गवाह यह पुल बन सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन