जहानाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, छात्र समेत तीन लोग घायल, हालत गंभीर, PMCH किया गया रेफर

Updated:
विज्ञापन

अंकित उर्फ अमन कुमार

Jahanabad Bike Accident: जहानाबाद के फिदा हुसैन मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में छात्र अंकित उर्फ अमन गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Bike Accident:
जहानाबाद शहर के पटना-गया मार्ग स्थित फिदा हुसैन मोड़ के निकट सोमवार देर शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बारी-बारी से तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं.

गंभीर रूप से घायल छात्र को भेजा गया पीएमसीएच

घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इनमें अंकित उर्फ अमन कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे घायल रविकांत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

लाइब्रेरी से लौटते समय हुआ हादसा

अंकित उर्फ अमन कुमार मूल रूप से अरवल जिले के इमामगंज का रहने वाला है और जहानाबाद में रहकर पढ़ाई करता है. सोमवार रात करीब 9 बजे वह लाइब्रेरी से पढ़कर खाना खाने के लिए निकला था. इसी दौरान फिदा हुसैन मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

Jahanabad Bike Accident: टक्कर से पैर हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में अंकित सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. उसके एक पैर की हड्डी दो हिस्सों में टूट गई और दाहिना पैर बुरी तरह झूलने लगा. शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

भागने के दौरान दो और लोगों को मारी टक्कर

अंकित को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने रविकांत कुमार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद भागने के क्रम में बाइक सवार ने एक अन्य बाइक चालक को भी टक्कर मार दी. हालांकि उसे मामूली चोटें और खरोंचें आई हैं.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल अंकित और रविकांत को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.

तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही हादसों की वजह

शहर में तेज गति और रफ ड्राइविंग लगातार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. बावजूद इसके ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.

ALSO READ: Jehanabad News: जानें जहानाबाद जिले में आज का दर्शन

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन