ज्ञान की अवधारणा होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की जिला इकाई विद्या मंदिर बच्चों में संस्कार के साथ ज्ञान की अवधारणा को मजबूत करेगा. छात्रों के बौद्धिक विकास के अलावा चरित्र निर्माण के सुदृढिकरण पर जोर देते हुये संस्थान ने जन-जन में शिक्षा दान का संकल्प लिया. शहर के साहु धर्मशाला में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति […]

विज्ञापन

जहानाबाद : अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की जिला इकाई विद्या मंदिर बच्चों में संस्कार के साथ ज्ञान की अवधारणा को मजबूत करेगा. छात्रों के बौद्धिक विकास के अलावा चरित्र निर्माण के सुदृढिकरण पर जोर देते हुये संस्थान ने जन-जन में शिक्षा दान का संकल्प लिया. शहर के साहु धर्मशाला में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर खुली चर्चा हुयी. इस दौरान विद्या मंदिर की बेहतरी के लिए पूरी संजीदगी से सदस्यों ने समेकित स्वर से समर्पण का भाव दर्शाया. अधिकाधिक परिवारों तक पहुंच कर उन्हें बच्चों को संस्थान में जोड़ने का निर्णय लिया गया.

नयी प्रबंधकारिणी समिति का गठन : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में गुरुवार को संस्थान की नयी प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया. एसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और जिले के प्रखर शिक्षाविद डाॅ. चन्द्रभूषण शर्मा को संरक्षक, जाने माने शल्य चिकित्सक के राजन को अध्यक्ष, अच्चुतानंद तिवारी को उपाध्यक्ष, डाॅ. रंगनाथ सिंह को मंत्री, समाजसेवी मुकेश भारद्वाज को सह मंत्री जबाबदेही दी गयी. कोषाध्यक्ष के तौर पर सुनील कुमार, अभिभावक प्रतिनिधि नवीन शंकर और संजय वर्मा, अनुराधा कुमारी व गणपति मिश्र को सदस्य चुना गया, समिति के प्रांतीय प्रतिनिधि ब्रहमदेव प्रसाद व पदेन सदस्य राजेश कुमार को बनाया गया है.
विदृत परिषद ने संभाली कमान: बैठक के क्रम में संस्थान की उन्नति के लिए विदृत परिषद को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी. अपेक्षा रखी गयी कि विद्यालय वर्तमान परिवेश में तमाम चुनौतियों से पार पाकर जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थान के रूप में अपी पहचान कायम करें इस क्रम में राजशेखर द्विवेदी को संयोजक अनुरंजन कुमार और अश्विनी कुमार को संयोजक बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन