युवा राजद के जिलाध्यक्ष की बाइक हुई चोरी
जहानाबाद : शहर में सक्रिय वाहन चोरों के गिरोह ने बुधवार को भी सरेआम एक घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव की नई बाइक उड़ा ली. बाइक चोरी की घटना शहर के गौतम बुद्ध इंटर स्कूल के समीप संचालित श्री राम होटल के पास एनएच 83 पर हुई. […]
जहानाबाद : शहर में सक्रिय वाहन चोरों के गिरोह ने बुधवार को भी सरेआम एक घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव की नई बाइक उड़ा ली. बाइक चोरी की घटना शहर के गौतम बुद्ध इंटर स्कूल के समीप संचालित श्री राम होटल के पास एनएच 83 पर हुई. राजद नेता ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दिया है. वाहन चोरों की कारस्तानी होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद है.
धर्मपाल यादव ने बताया कि शाम करीब पौने सात बजे वे मिठाई लेने के लिए उक्त होटल में गये थे. उन्होंने बीआर 25 बी 1161 नं0 की लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी. 15 मिनट के बाद जब वे होटल से बाहर आये तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी. आसपास उन्होंने तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. उनकी वाइक वाहन चोरों के द्वारा ले भागी गयी थी. आनन फानन में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उजला और पीला सर्ट पहने दो युवकों की हरकत उसमें कैद थी.
एक युवक बाइक के आसपास भटक कर लोगों पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरा बाइक पर बैठकर मास्टर की से मोटरसाइकिल का लॉक खोलकर ले भाग रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










