बांस के सहारे होती है बिजली की आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार और पांच में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था आम लोगों का परेशानी का सबब बना है. पलेया गांव में लोग बिजली के खम्भा के अभाव में बांस के सहारे बिजली की तार ले जा रहे हैं. बांस की लंबाई कम रहने तथा नंगे तार से हो रही बिजली […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार और पांच में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था आम लोगों का परेशानी का सबब बना है. पलेया गांव में लोग बिजली के खम्भा के अभाव में बांस के सहारे बिजली की तार ले जा रहे हैं. बांस की लंबाई कम रहने तथा नंगे तार से हो रही बिजली आपूर्ति के कारण हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.

सबसे अहम बात है कि वर्षों से संचालित बिजली आपूर्ति हो रही है लेकिन वार्ड नंबर चार एवं पांच पलेया गांव के अंदर व बधार में एक भी बिजली विभाग का खंभा नहीं गाड़ा गया है. बिजली के तार लूंज पूंज रहने के कारण कभी कभार बड़ी घटना भी हो चुकी है. बावजूद इसके बिजली विभाग की निद्रा अभी नहीं टूटी है. लचर बिजली के तार के कारण ही पिछले वर्ष गांव में एक व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत करेंट लगने से हो गयी थी.

इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इससे सबक नहीं ले रहे हैं.गांव के निवासी वेंकटेश शर्मा, उमेश सिंह, अभिराम शर्मा सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि कनेक्शन लेने और बिजली बिल अदा करने के बाद भी आज तक न तो पोल गाड़े गये हैं और न जर्जर बिजली तार को बदला गया है. इस संबंध में जे ई सोनु लाल ने बताया कि मखदुमपुर नगर पंचायत में प्रोजेक्टर में माध्यम से 11 हजार केवीए व एलटी तार बदलने का कार्य जारी है. जल्द ही पोल सभी जगहों पर लगाये जायेंगे और जर्जर तारों को बदला जायेगा.
जर्जर बिजली तार बदलने की मांग : वंशी (अरवल). कोचहसा गांव के ग्रामीणों ने डीएम आलोक रंजन घोष से 11 हजार वोल्ट के बिजली के जर्जर तार को बदलने की मांग की है. बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि सभी तार पुराने व जर्जर हैं .वहीं बिजली सप्लाई भी बाधित रहती है. लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी से कई बार जर्जर तार को बदलने के लिए आग्रह किया गया लेकिन अब तक तार बदला नहीं गया. खजुरी गांव से कोचहसा गांव तक तार नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में रोष है.वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार को बदलने को लेकर एकजुट होकर आंदोलन करेंगे.
हाल मखदुमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार और पांच का
पूर्व में भी हो चुकी है गंभीर दुर्घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन