बिहार : हथियार के साथ 5 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में हुलासगंज, घोसी व वाणावर थाना क्षेत्रों के अलावा गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात की गयी छापेमारी में पांच हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार किये गये. इनमें श्रवण मांझी, हुलासगंज थाने के केवला के चुन्नु शर्मा व कमलेश कुमार और घोसी थाने के परामन गांव के ललन राम […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में हुलासगंज, घोसी व वाणावर थाना क्षेत्रों के अलावा गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात की गयी छापेमारी में पांच हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार किये गये. इनमें श्रवण मांझी, हुलासगंज थाने के केवला के चुन्नु शर्मा व कमलेश कुमार और घोसी थाने के परामन गांव के ललन राम व संजु शर्मा शामिल हैं.
नक्सलियों के पास से दो देसी पिस्तौलें भी जब्त की गयी हैं. इनकी गिरफ्तारी बेला (गया) थाना क्षेत्र के पनारी रोड में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के उपकरणों को जलाने के मामले में हुई है. गिरफ्तार नक्सलियों को गया पुलिस अपने साथ ले गयी है. जहानाबाद के एसपी आदित्य कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




