बकाया राशि नहीं देने पर होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गल्ला व्यवसायी केंद्रों पर एसडीएम ने बोला धावा जहानाबाद (नगर) : श्रीकृष्ण गौशाला को वृत्ति नहीं देनेवाले गल्ला व्यवसायियों के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने अभियान चला कर उन्हें चेतावनी दी कि आगामी शनिवार तक बकाया वृत्ति का भुगतान गौशाला को कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गौशाला के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी ने […]
विज्ञापन
गल्ला व्यवसायी केंद्रों पर एसडीएम ने बोला धावा
जहानाबाद (नगर) : श्रीकृष्ण गौशाला को वृत्ति नहीं देनेवाले गल्ला व्यवसायियों के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने अभियान चला कर उन्हें चेतावनी दी कि आगामी शनिवार तक बकाया वृत्ति का भुगतान गौशाला को कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गौशाला के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी ने संरक्षक सदस्यों के साथ मिल कर उन गल्ला व्यवसायियों के केंद्रों पर धावा बोला जिनके द्वारा किसानों से ली जा रही रकम को पिछले दशक से गौशाला को नहीं दिया गया है.
एसडीओ ने मोहन प्रसाद, नारायण साव, मुन्ना प्रसाद आदि बड़े व्यवसायियों के केंद्रों पर धावा बोल कर उन्हें सख्त चेतावनी दी कि बकाया का भुगतान ससमय कर दें. साथ ही उन्होंने जिले के सभी गल्ला व्यवसायियों से गौशाला को सहयोग करने को कहा. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि
गौशाला की राशि को भी हजम करने में व्यवसायी संकोच नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि 25 मई को श्रीकृष्णा गौशाला परिसर में आयोजित बैठक में गला व्यवसायी उपस्थित होकर अपनी बात रखें. गौशाला के उपाध्यक्ष मयंक मौलेश्वर ने बताया कि धावा दल में प्रकाश कुमार, संजय कुमार आर्य, धीरेंद्र सिन्हा आदि शामिल थे. इधर गौशाला के संरक्षक सदस्यों में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गौशाला के प्रति किये जा रहे प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










