27 तक प्रत्येक पंचायत में केसीसी कैंप का आयोजन
Updated at : 19 Feb 2020 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : सदर प्रखंड के किसान भवन में केसीसी कैंप का आयोजन किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार की उपस्थिति में किसानों ने अपना आवेदन कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार एवं किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार को दिया. कृषि विभाग 27 फरवरी तक जिले के प्रत्येक पंचायत में केसीसी कैंप का आयोजन कर रही है. […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : सदर प्रखंड के किसान भवन में केसीसी कैंप का आयोजन किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार की उपस्थिति में किसानों ने अपना आवेदन कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार एवं किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार को दिया. कृषि विभाग 27 फरवरी तक जिले के प्रत्येक पंचायत में केसीसी कैंप का आयोजन कर रही है.
शिविर में उपस्थित कृषि पदाधिकारी ने कहा कि इसमें बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को लोन उपलब्ध कराने में बैंक सहयोग करें जिससे जिले की कृषि अर्थ व्यवस्था मजबूत हो सके और किसानों की माली हालत सुधर सके. इस अभियान में बैंकों को रूचि दिखाने की जरूरत है.
सरकार की योजना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभ लेने वाले प्रत्येक किसान को केसीसी की सुविधा उपलब्ध हो. कैंप में विभिन्न बैंकों से जुड़े 65 किसानों ने आवेदन दिया. शिविर में एक भी बैंक प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




