घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को मिलेगा वाहन शुल्क
Updated at : 19 Nov 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर मदद करनेवालों को आर्थिक सहायता मिलेगी. यह प्रोत्साहन राशि 24 घंटे के अंदर उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही अगर इस दौरान घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन का उपयोग करेंगे तो उन्हें वाहन का खर्च भी दिया जायेगा. हालांकि […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर मदद करनेवालों को आर्थिक सहायता मिलेगी. यह प्रोत्साहन राशि 24 घंटे के अंदर उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही अगर इस दौरान घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन का उपयोग करेंगे तो उन्हें वाहन का खर्च भी दिया जायेगा.
हालांकि जानकारी के अभाव में कई लोग ऐसा नहीं कर पाते और घायल लोगों को सड़क पर ही तड़पते छोड़ देते हैं. ऐसे में कई बार घायल व्यक्ति की असमय मौत भी हो जाती है.
ऐसे ही परेशानियों को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा एक्ट में यह निर्णय लिया गया है कि सड़क दुर्घटना में अगर कोई व्यक्ति घायल हो और उसे जिसके द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया हो, उसे इनाम दिया जायेगा. सही समय पर घायलों को मदद नहीं मिलने के कारण कई बार उनकी मौत सड़क पर ही हो जाती है. ऐसे में लोग एक-दूसरे की मदद करें, इस सोच के साथ यह फैसला लिया गया है.
विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी लोग घायलों के मददगार बनने को तैयार नहीं होते हैं. दुर्घटना के बाद अक्सर लोग घायलों को देखने के बाद भी वहां से निकल जाते हैं. ऐसे में घायल व्यक्ति समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता, जिससे उसकी जान चली जाती है.
घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से लोग इसलिए हिचकिचाते हैं कि उन्हें डर होता है कि पुलिस उन्हें पूछताछ कर उन्हें परेशान कर सकती है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह निर्देश है कि ऐसे लोग जो दुर्घटना पीड़ितों की मदद करते हैं, उनका उत्पीड़न या पूछताछ नहीं की जा सकती है.
15 अगस्त एवं 26 जनवरी पर सम्मानित भी होंगे गुड सेमेरिटन
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मदद पहुंचाने वाले अच्छे मददगार व्यक्ति जो कोई वाई स्टैंडर्ड अथवा राहगीर भी हो सकता है वैसे लोगों को 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित भी किया जाता है. राष्ट्रीय समारोह के अवसर पर आयोजित होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है.
बिहार सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा इस संबंध में लिये गये निर्णय के आलोक में सभी जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है. साथ ही उनसे कहा गया है कि अपने-अपने जिलों में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मदद करनेवाले मददगारों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाये.
क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को विभाग द्वारा मदद किया जाता है. सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा इस संबंध में निर्देश भी प्राप्त है. ऐसे लोगों को वाहन का उपयोग करने पर उन्हें वाहन खर्च भी दिया जाता है.
धीरेंद्र कुमार, डीटीओ, जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




