करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान, जाम की सड़क
Updated at : 25 Oct 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक युवक की मौत बिजली करेंट की चपेट में आकर हो गयी. मृतक की पहचान गुड्डू गिरि (25 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुड्डू गिरि अपने घर से गांव की तरफ आ रहा था, तभी टूटकर गिरे हुए एलटी तार की […]
विज्ञापन
रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक युवक की मौत बिजली करेंट की चपेट में आकर हो गयी. मृतक की पहचान गुड्डू गिरि (25 वर्ष) के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि गुड्डू गिरि अपने घर से गांव की तरफ आ रहा था, तभी टूटकर गिरे हुए एलटी तार की चपेट में आ गया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शकुराबाद-घेजन मुख्य मार्ग को गांव के समीप जाम कर दिया. जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गुड्डू गिरी का परिवार काफी गरीब है.
उसे उचित मुआवजा दिया जाये. इधर, सड़क जाम रहने की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे.
इधर, बीडीओ रामनाथ कुमार घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया. ग्रामीण समझने को तैयार नहीं हुए. हालांकि, बीडीओ व थानाध्यक्ष ने एक बार फिर ग्रामीणों को समझाया-बुझाया, तब जाकर लोग माने. मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक तथा मुखिया द्वारा तीन हजार कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दिये जाने के बाद लगभग तीन घंटे बाद शव को उठाया गया.
गुड्डू की मौत के बाद परिजनों में कोहराम
रतनी. शकुराबाद थाना के विशुनपुर गांव में करेंट की चपेट में आने से गुड्डू की मौत के साथ ही दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अब पत्नी अनीता के कंधे पर आ गयी है. मृतक की पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है. गुड्डू की दो पुत्रियां हैं.
स्वीटी तीन साल की तथा शिखा डेढ़ साल की है, जो अपने पिता के शव को निहार रही थीं. पत्नी पर तो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है. मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन कर रहे गुड्डू की मौत से पत्नी चीत्कार मार कर रो रही थी. घर की माली हालत व पति की मौत से अनीता का विलाप देख लोगों की आंखों से आंसू बह निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




