Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस का स्पेशल ड्राइव, रातभर सघन वाहन जांच से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस का स्पेशल ड्राइव, रातभर सघन वाहन जांच से हड़कंप,पढिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार) औरंगाबाद जिले में अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल के निर्देश पर रविवार की रात औरंगाबाद पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रातभर सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया गया.

इन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

  • औरंगाबाद मुख्यालय क्षेत्र: अभियान का नेतृत्व खुद एसडीपीओ (SDPO) सुशील कुमार कर रहे थे.
  • दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र: यहां एसडीपीओ (SDPO) अशोक कुमार दास के नेतृत्व में पूरी टीम सड़क पर उतरी.
  • इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी रातभर अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहे। बैरिकेडिंग कर एक-एक गाड़ी की तलाशी, नियमों की अनदेखी पर लगी फटकार
  • बारीकी से पड़ताल: वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई.
  • लगी कड़ी फटकार: कई वाहन चालक बिना जरूरी दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए, जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।
  • संदिग्धों से पूछताछ: पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की. पुलिस की अपराधियों को चेतावनी और जनता से अपील.

अधिकारियों का संदेश: “जिले में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक और सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

आम जनता से अपील: पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने और अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को देने की अपील की है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन