नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति चुनाव के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में

Updated:
विज्ञापन
jahanabad news

सांकेतिक तस्वीर

Jehanabad News: जहानाबाद नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद पर काबिज होने के लिए पांच संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. सभी प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षदों के बीच जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद नगर परिषद (City Council) की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद पर काबिज होने के लिए पांच संभावित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. सभी प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षदों के बीच जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं.

26 से 31 मई के बीच हो सकता है चुनाव

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 26 से 31 मई के बीच कराए जाने की संभावना है. हालांकि इसकी औपचारिक तिथि की घोषणा जिलाधिकारी द्वारा सोमवार को की जाएगी. इससे पहले 20 अप्रैल को चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन परीक्षा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

पांच वार्ड पार्षद चुनावी मैदान में

सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के लिए पांच वार्ड पार्षद संभावित प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं.

• वार्ड संख्या 29 की पार्षद रेशमी देवी
• वार्ड संख्या 30 की पार्षद मंजू देवी
• वार्ड संख्या 31 के पार्षद संजय यादव
• वार्ड संख्या 22 के पार्षद चंद प्रकाश कुमार
• वार्ड संख्या 11 के पार्षद संजय कुमार उर्फ बबलू

सभी प्रत्याशी पार्षदों से संपर्क साधकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं.

नगर परिषद में तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां

चुनाव को लेकर नगर परिषद में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. अलग-अलग गुटों द्वारा वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है. जोड़-तोड़ की राजनीति भी चरम पर पहुंच गई है.

पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का मनोनयन मुख्य पार्षद द्वारा किया जाता था, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया लागू होने से यह व्यवस्था अधिक लोकतांत्रिक और पारदर्शी मानी जा रही है.

तीन सीटों के लिए 32 वार्ड पार्षद करेंगे मतदान

जहानाबाद नगर परिषद में कुल 33 वार्ड पार्षद थे, लेकिन एक वार्ड पार्षद की असामयिक मृत्यु के कारण वर्तमान में पार्षदों की संख्या 32 रह गई है. इस चुनाव में सभी 32 वार्ड पार्षद मतदान में हिस्सा लेंगे.

यदि किसी सीट पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं, तो जीत के लिए 17 मत प्राप्त करना आवश्यक होगा। 16-16 मत मिलने की स्थिति में चुनाव टाई हो सकता है.

यदि किसी सीट पर दो से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं, तो सबसे अधिक वोट पाने वाला प्रत्याशी विजयी घोषित किया जाएगा.

प्रत्येक पार्षद डाल सकेगा तीन वोट

सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए सभी 32 वार्ड पार्षद मतदान करेंगे. इनमें मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद भी शामिल होंगे.

• एक वार्ड पार्षद एक सीट के लिए केवल एक वोट डाल सकेगा.
• तीन सीटों के लिए प्रत्येक पार्षद अलग-अलग तीन वोट डाल सकता है.
• चुनाव मैदान में उतरा वार्ड पार्षद स्वयं भी अपने पक्ष में मतदान कर सकता है.

एक ही दिन में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं, जिनमें मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पदेन सदस्य होते हैं.

चुनाव प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जाएगी. इसमें नामांकन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा शामिल होगी.

मुख्य पार्षद की प्रतिष्ठा भी दांव पर

नगर परिषद की पुरानी सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का मनोनयन मुख्य पार्षद रुना देवी द्वारा किया गया था. ऐसे में इस चुनाव को लेकर मुख्य पार्षद की सक्रियता सबसे अधिक देखी जा रही है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि नई समिति में मुख्य पार्षद समर्थक वार्ड पार्षद शामिल नहीं हो पाए, तो नगर परिषद में उनका पक्ष कमजोर पड़ सकता है. वर्तमान समिति के अधिकांश सदस्य उनके समर्थक और उनके द्वारा मनोनीत माने जाते हैं.

इसी कारण मुख्य पार्षद अपने समर्थक वार्ड पार्षदों को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य बनाने के लिए लगातार रणनीति बनाने और संपर्क अभियान चलाने में जुटी हुई हैं.

ALSO READ: डीएम-एसपी हर तीन माह में व्यवसायियों के साथ करें बैठक : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन