केंदुई गांव में करेंट से किशोर की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के केंदुई निवासी रवि कुमार (13 वर्ष) नामक एक किशोर की मौत करेंट लगने से हो गयी. हालांकि परिजनों को भी यह पता नहीं था कि किशोर को करेंट कैसे लगी. परिजनों ने बताया कि उक्त किशोर चौकी के नीचे गिरा पड़ा था जिसे आनन-फानन में अचेतावस्था […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के केंदुई निवासी रवि कुमार (13 वर्ष) नामक एक किशोर की मौत करेंट लगने से हो गयी. हालांकि परिजनों को भी यह पता नहीं था कि किशोर को करेंट कैसे लगी.
परिजनों ने बताया कि उक्त किशोर चौकी के नीचे गिरा पड़ा था जिसे आनन-फानन में अचेतावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा उक्त किशोर को मृत घोषित कर दिया गया.
हालांकि परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद किशोर को ऑक्सीजन भी लगाया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सक द्वारा दोबारा उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया. काफी देर के बाद परिजन किशोर के शव को लेकर अस्पताल से चले गये. हालांकि किशोर को करेंट कैसे लगी, यह किसी ने भी नहीं बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










