तार तानने को लेकर मारपीट, चार घायल
Updated at : 17 Apr 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : नगर थाने के बैरागीबाग गांव में बिजली का तार तानने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायलों में सरयू यादव, उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र सुनील कुमार तथा पुत्रवधू गायत्री देवी शामिल हैं. घायलों ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : नगर थाने के बैरागीबाग गांव में बिजली का तार तानने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायलों में सरयू यादव, उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र सुनील कुमार तथा पुत्रवधू गायत्री देवी शामिल हैं. घायलों ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा बिजली का तार ताना जा रहा था.
तार तानने के बाद वह काफी लूज रह गया, जो कि रास्ते से आने-जाने वाले लोगों के सिर से टकरा रहा था. जब उनके द्वारा पड़ोसी को ठीक से तानने की बात कही गयी, तब वे लोग आक्रोशित हो गये तथा मारपीट करने लगे. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
कलाश्री राजू ने प्रयाग में लहराया परचम
बॉलीवुड सितारे भी हैं इनके कद्रदान: राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, रितेश देशमुख सरीखे कलाकारों ने इनकी पेंटिंग्स को बनवाकर अपने ड्राइंग रूम में सजा रखा है. कई फिल्म स्टूडियो के दफ्तरों की शान भी बढ़ा रही हैं इनकी पेंटिंग्स. फिल्म वेलकम पार्ट-2, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, लुटेरे, सनम तेरी कसम जैसी कई फिल्मों के सेट पेंटर राजू ने तैयार किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




