फुटपाथ दुकानदार संघ बोला स्वेच्छा से हटायेंगे दुकानें

जहानाबाद : फुटपाथ दुकानदार संघ के अरवल मोड़ मार्केट कमेटी की बैठक गोला पंचायत राजाबाजार में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार चोपड़ा ने की. बैठक में सदस्यों ने बताया कि ऊंटा सब्जी मंडी से लेकर काको मोड़ तक फुटपाथ दुकानदारों के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कृषि फार्म के पास की गयी […]
जहानाबाद : फुटपाथ दुकानदार संघ के अरवल मोड़ मार्केट कमेटी की बैठक गोला पंचायत राजाबाजार में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार चोपड़ा ने की. बैठक में सदस्यों ने बताया कि ऊंटा सब्जी मंडी से लेकर काको मोड़ तक फुटपाथ दुकानदारों के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कृषि फार्म के पास की गयी है.
जिसके बाद फुटपाथी दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया. बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन के गतिविधियों पर संघ के सदस्य लगातार नजर बनाये हुए हैं. किसी भी गरीब दुकानदारों किसी भी तरह का नुकसान न हो. फुटपाथ दुकानदार स्वेच्छा से ही सड़क पर से अस्थायी अतिक्रमण को हटाने को कहा. बैठक में चंदन जायसवाल, गौरव, पप्पू, रंजय, राजेश गुप्ता, किरण देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










