झाड़ी में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

जहानाबाद नगर : जिस औलाद के लिए लोग मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे की चक्कर लगाते व मत्था टेकते देखे जाते हैं, उसी औलाद को एक कलयुगी मां द्वारा झाड़ी में फेंक दिया गया. बिहार के जहानाबाद नगर में बुधवार को सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय के समीप झाड़ी में फेंका एक नवजात का शव मिला. झाड़ी […]
जहानाबाद नगर : जिस औलाद के लिए लोग मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे की चक्कर लगाते व मत्था टेकते देखे जाते हैं, उसी औलाद को एक कलयुगी मां द्वारा झाड़ी में फेंक दिया गया. बिहार के जहानाबाद नगर में बुधवार को सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय के समीप झाड़ी में फेंका एक नवजात का शव मिला. झाड़ी में नवजात का शव फेंके होने की खबर जंगल की आग की तरह शहर में फैल गयी और नवजात को देखने वालों की भीड़ लग गयी.
हालांकि, किसी ने भी यह नहीं बताया कि आखिर यह किसकी करतूत है. नवजात के शव के पास ही एक प्लास्टिक का बैग भी मिला है. जिससे प्रतीत होता है कि नवजात के शव को प्लास्टिक में डालकर वहां फेंक दिया गया है.वहीं कुछ लोगों ने दबी जुबां से यह भी कहा कि पास में ही एक क्लिनिक का संचालन होता है. हो सकता है किसी कुंवारी मां के नवजात को फेंका गया होगा. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




