जहानाबाद : प्यार में धोखा मिलने पर आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक, ड्राइवर ने ब्रेक लगा बचायी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 5:58 AM
विज्ञापन
जहानाबाद : प्रेमिका ने धोखे को प्रेमी बर्दाश्त नहीं कर सका और युवक खुदकुशी करने के लिए ट्रैक पर पहुंच गया. ट्रेन चालक की नजर उस पर पड़ गयी. इससे युवक की जान बच गयी. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद स्टेशन के समीप कनौदी पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक […]
विज्ञापन
जहानाबाद : प्रेमिका ने धोखे को प्रेमी बर्दाश्त नहीं कर सका और युवक खुदकुशी करने के लिए ट्रैक पर पहुंच गया. ट्रेन चालक की नजर उस पर पड़ गयी. इससे युवक की जान बच गयी. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद स्टेशन के समीप कनौदी पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक जान देने पहुंच गया.
इस दौरान पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को आते देख युवक रेलवे ट्रैक पर बैठ गया, ताकि ट्रेन से कटकर वह अपनी जान दे दे. हालांकि, ट्रेन चालक की नजर ट्रैक पर बैठे युवक पर पड़ गयी और चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया, जिससे युवक की जान बच गयी.
हालांकि ट्रेन रुकते-रुकते युवक के समीप पहुंच गयी, जिससे ट्रैक पर रहे युवक को ठोकर लगी और उसे आंशिक चोटें आयीं. जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. युवक शकुराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जाता है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद वह अपनी जान देने अपने घर से पैदल ही रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रैक पर बैठ ट्रेन का इंतजार करने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










