जहानाबाद के रतनी-फरीदपुर में हजारों की संपत्ति जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी भीषण आग
Jehanabad News: रतनी-फरीदपुर प्रखंड के जयकरण बिगहा गांव में बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में दो किसानों के खलिहान और नेवारी (पुआल) का पुंज जलकर नष्ट हो गया, हालांकि ग्रामीणों और दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.
Jehanabad News (अशोक कुमार की रिपोर्ट) : जिले के रतनी-फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत जयकरण बिगहा गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी की घटना नीतीश कुमार एवं सत्येंद्र कुमार के खलिहान में हुई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने पास ही स्थित बांस की झाड़ी को पार करते हुए नेवारी (पुआल) के पुंज को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते नेवारी का पूरा पुंज जलकर राख हो गया.
गांव में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य
खलिहान में अचानक आग की ऊंची लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. इसी बीच घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई.
दमकल की गाड़ी ने समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि (जान-माल का नुकसान) नहीं हुई. ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो तेज हवाओं के कारण आसपास के कई रिहायशी घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे.
इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म, इस महीने आएगा बिहार TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










