Jehanabad : करेंट की चपेट में आने 12 वर्षीय बच्चे की गयी जान

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बालबिगहा गांव में करेंट लगने से 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. जहानाबाद-अरवल सीमावर्ती क्षेत्र के बालबिगहा गांव का 12 वर्षीय रवि रंजन कुमार अपने गांव के बधार में खेलने के लिए गया था.

विज्ञापन

जहानाबाद

. बालबिगहा गांव में करेंट लगने से 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. जहानाबाद-अरवल सीमावर्ती क्षेत्र के बालबिगहा गांव का 12 वर्षीय रवि रंजन कुमार अपने गांव के बधार में खेलने के लिए गया था.

वहीं बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था. बच्चे ने उसे नहीं देखा और उसका पैर बिजली के तार पर चला गया जिसके कारण उसे करेंट का जोरदार झटका लगा और वह गिर पड़ा. शोर होने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे उठाकर उसके घर पहुंचाया जहां से रवि रंजन के परिजन उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों के बीच हाहाकार मच गया. सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन