मोरहर ने मार्गों की आवाजाही रोकी

मखदुमपुर : जिले में मोरहर नदी उफान पर है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. नदी किनारे बसे लोगों का जिला एवं प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. मोरहर नदी में आये अधिक पानी से रतनी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत एवं सिकंदरपुर पंचायत के हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण […]
मखदुमपुर : जिले में मोरहर नदी उफान पर है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. नदी किनारे बसे लोगों का जिला एवं प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. मोरहर नदी में आये अधिक पानी से रतनी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत एवं सिकंदरपुर पंचायत के हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हो गये हैं.
जिले में मोरहर नदी में पुल बहुत ही कम है. गया जिले मेन गांव के बाद मोरहर नदी पर इकिल गांव के समीप एक मात्र पुल बना है, जिससे खासकर नारायणपुर पंचायत के मछियारा, पतियामा, सरैया, सलेमपुर, रामपुर, धर्मपुर, घेजन, नारायणपुर, सिकंदरपुर, पंचायत के पृजपुरा, सरैया, गलिमापुर समेत सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. मेन पुल से इकिल पुल की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है, जिससे इलाके के लोगों को लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है. वहीं जरूरी कार्य से बाजार जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं. मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी इलाके से गुजरी मोरहर नदी दो जिलों को जोड़ती है, लेकिन पुल नहीं रहने से परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










