अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने जहर देकर पत्नी को मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2018 6:20 PM

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहारके जहानाबादमें काको थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या उसके पति ने जहर देकर कर दिया. मृतका विनोद यादव की पत्नी रीना देवी है. इस मामले में मृतका के भाई परसबिगहा थाना क्षेत्र के पकरी-सलेमपुर निवासी कैलाश कुमार के बयान पर काको थाना में मामला दर्ज कराया गया है. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहारके जहानाबादमें काको थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या उसके पति ने जहर देकर कर दिया. मृतका विनोद यादव की पत्नी रीना देवी है. इस मामले में मृतका के भाई परसबिगहा थाना क्षेत्र के पकरी-सलेमपुर निवासी कैलाश कुमार के बयान पर काको थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

घटना के संबंध में मृतका के भाई ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी विनोद यादव के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था जिसके कारण वह कई वर्षों तक अपने मायके में रही. बाद में विनोद के बहन-बहनोई के कहने पर उसे ससुराल भेजा गया था. उसने बताया कि उसके बहनोई का अवैध संबंध गांव के ही एक लड़की से है जिसका उसकी बहन द्वारा विरोध किया जाता था. इन्हीं कारणों से विनोद ने उसकी बहन को जहर देकर मार डाला.

मंगलवार को उसके बहन के ससुराल के गांव वालों ने उसे जानकारी दिया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गयी है जिसके बाद वह बहन के ससुराल पहुंचा जहां परिवार के सभी सदस्य गायब मिले. उसके द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. मृतका के भाई के बयान पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन