उपभोक्ताओं को कैशमेमो उपलब्ध कराएं दुकानदार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 5:05 AM

विज्ञापन

राशन-केरोसिन का उठाव एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक जहानाबाद नगर : जिले में राशन-केरोसिन का उठाव एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार द्वारा सदर प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक की गयी. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीओ ने पीडीएस […]

विज्ञापन

राशन-केरोसिन का उठाव एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक

जहानाबाद नगर : जिले में राशन-केरोसिन का उठाव एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार द्वारा सदर प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक की गयी. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीओ ने पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को कैशममो भी उपलब्ध कराएं. ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं को कैशमेमो नहीं दिया जाता है. बैठक में एसडीओ ने उपभोक्ताओं को नियमित ढंग से अनाज उपलब्ध कराने को कहा.
ऐसा नहीं करने वाले पीडीएस दुकानदारों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी शिकायत मिलती है कि साल के 12 माह में पीडीएस दुकानदार द्वारा राशन-केरोसिन नहीं दिया जाता है. भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिले, इसका ध्यान रखा जाये. उन्होंने दुकानदारों को सही समय पर राशन-केरोसिन का उठाव एवं वितरण सुनिश्चित कराने की बात कही. वहीं समय पर अनाज के लिए राशि जमा करने, पंजी का संधारण बेहतर ढंग से करने का भी निर्देश दिया. बैठक में सदर प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन