वाणावर के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 4:38 AM
विज्ञापन
वाणावर हॉल्ट के समीप हुआ हादसा जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर वाणावर हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. शव की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल में भेजा. फिलहाल पहचान के लिए […]
विज्ञापन
वाणावर हॉल्ट के समीप हुआ हादसा
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर वाणावर हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. शव की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल में भेजा. फिलहाल पहचान के लिए उसे पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है. युवक ने काला पैंट, पीला शर्ट, उजले रंग का जूता पहन रखा था. उसके गले में केसरिया रंग का गमछा भी था. अनुमान लगाया गया है कि सफर करने के दौरान वह ट्रेन से गिर गया और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में जहानाबाद रेल थाने में यूडी मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










