दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 4:38 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर गुरुवार से दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. अप एवं डाउन लाइन में चलने वाली दोनों ट्रेनों का ठहराव जहानाबाद में किया गया है. बताया गया है कि पटना से सुबह 10 बजे खुलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव पुनपुन, तारेगना के बाद जहानाबाद में है. जहानाबाद […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर गुरुवार से दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. अप एवं डाउन लाइन में चलने वाली दोनों ट्रेनों का ठहराव जहानाबाद में किया गया है. बताया गया है कि पटना से सुबह 10 बजे खुलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव पुनपुन, तारेगना के बाद जहानाबाद में है. जहानाबाद में 11:10 बजे आयेगी और 11:12 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद मखदुमपुर और फिर गया जंक्शन पर ट्रेन रुकेगी. गया से यह ट्रेन दो बजे खुलेगी. मखदुमपुर के बाद 2:45 बजे जहानाबाद पहुंचने का समय है. दो मिनट ठहराव के बाद तारेगना और पुनपुन स्टेशन पर रुकते हुए पटना जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन