10 साल से फरार डकैती का आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 4:38 AM
विज्ञापन
कल्पा गांव का रहनेवाला है विष्णु चौधरी जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत कल्पा गांव का निवासी विष्णु चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी कल्पा और गोनसा गांव के बीच बधार से हुई. छापेमारी का नेतृत्व ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने की. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया […]
विज्ञापन
कल्पा गांव का रहनेवाला है विष्णु चौधरी
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत कल्पा गांव का निवासी विष्णु चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी कल्पा और गोनसा गांव के बीच बधार से हुई. छापेमारी का नेतृत्व ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने की. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति डकैती कांड का आरोपित है, जो करीब 10 वर्षों से फरार था. न्यायालय से उसके खिलाफ लाल वारंट निर्गत था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित बधार स्थित पेड़ से ताड़ी उतार रहा है. पुलिस कर्मियों ने उसकी घेराबंदी की. ताड़ी खरीदने के नाम पर पुलिस उसके नजदीक पहुंची और उसे धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










