सदर अस्पताल में आज से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2018 4:41 AM
विज्ञापन
1 अप्रैल 2017, से एक्स-रे केंद्र में लटका है ताला मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं एक-एक कर हो रहीं बंद जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड की सुविधा गुरुवार से मरीजों को मिलनी बंद हो जायेगी. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आईजीई मेडिकल सिस्टम सिलवासा के साथ किये गये एकरारनामा की अवधि […]
विज्ञापन
1 अप्रैल 2017, से एक्स-रे केंद्र में लटका है ताला
मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं एक-एक कर हो रहीं बंद
जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड की सुविधा गुरुवार से मरीजों को मिलनी बंद हो जायेगी. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आईजीई मेडिकल सिस्टम सिलवासा के साथ किये गये एकरारनामा की अवधि बुधवार को समाप्त हो गयी. गुरुवार से इस केंद्र में भी ताला लटक जायेगा. सदर अस्पताल में संचालित एक्स-रे कक्ष में एक अप्रैल 2017 से ही ताला लटका हुआ है. ऐसे में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं एक-एक कर बंद हो रही है. सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं. नयी-नयी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित कराया जा रहा है.
वहीं दूसरी तरफ मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए चलाये जा रही योजनाएं एक-एक कर बंद हो रही है. राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को रेडियोलॉजी की जांच प्रदान करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आईजीई मेडिकल सिस्टम सिलवासा के साथ 26 फरवरी 2009 को एकरारनामा किया गया था. इसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो गयी. राज्य स्वास्थ्य समिति ने निर्णय लिया है कि एजेंसी के एकरारनामा का अवधि विस्तार नहीं किया जायेगा. ऐसे में सदर अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड की सुविधा गुरुवार से मरीजों को मिलनी बंद हो जायेगी.
प्रतिदिन 70-80 मरीजों को मिलती है अल्ट्रासाउंड की सुविधा :सदर अस्पताल में प्रतिदिन 70-80 मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है. विशेषकर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है, ताकि गर्भ में पल रहे उनके बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सके. वहीं पेट व अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है. अब जबकि गुरुवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी बंद हो जायेगी तो ऐसे मरीजों का इलाज कैसे हो पायेगा, यह प्रश्न है.
एक अप्रैल 2017, से एक्स-रे केंद्र में लटका है ताला : सदर अस्पताल में संचालित एक्स-रे की सुविधा विगत एक अप्रैल 2017 से ही बंद है. विभाग के पास लाखों रुपये बकाया होने के कारण एक्स-रे केंद्र संचालक द्वारा सुविधा देने से इनकार कर दिया गया था. इसके बाद से ही यह सुविधा बंद है. ऐसे में गरीब व लाचार मरीज बिना एक्स-रे के ही अपनी इलाज करा रहे हैं. वहीं सक्षम मरीज अस्पताल से बाहर रकम खर्च कर एक्स-रे कराने को मजबूर हैं.
बोले अस्पताल प्रबंधक
राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आईजीई मेडिकल सिस्टम से किया गया एकरारनामा बुधवार को समाप्त हो गया है. ऐसे में गुरुवार से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पायेगी. जब तक राज्य स्वास्थ्य समिति कोई अन्य निर्णय नहीं लेती, तब तक मरीजों को यह सुविधा नहीं मिलेगी.
कुणाल भारती, प्रबंधक, सदर अस्पताल जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










