बाइक की डिक्की तोड़ 85 हजार रुपये उड़ाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2018 4:40 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में सक्रिय उचक्कों ने फिर एक घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार दो अपराधियों ने एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 85 हजार रुपये उड़ा लिये और लोगों की पकड़ से बचने के लिए 13 हजार रुपये सड़क पर फेंककर फरार हो गये. यह घटना मंगलवार को जहानाबाद-गया सड़क […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में सक्रिय उचक्कों ने फिर एक घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार दो अपराधियों ने एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 85 हजार रुपये उड़ा लिये और लोगों की पकड़ से बचने के लिए 13 हजार रुपये सड़क पर फेंककर फरार हो गये. यह घटना मंगलवार को जहानाबाद-गया सड़क पर इरकी पेट्रोल पंप के समीप हुई. इस संबंध में नगर थाने में दो अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि घोसी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी वर्तमान समय में मखदुमपुर के कंसारा गांव में रह रहे हैं. वे अपने पुत्र सुशील कुमार के साथ जहानाबाद स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में आये थे. बैंक से उन्होंने 85 हजार रुपये की निकासी उन्होंने की थी.

बैंक से ही पीछा कर रहे थे उचक्के
बैंक से ही अपराधियों का गिरोह उनका पीछा कर रहा था. प्राथमिकी के अनुसार बैंक से घर लौटने के समय में उनका पुत्र बाइक चला रहा था और वे पिछली सीट पर बैठे हुए थे. पेट्रोल भरवाने के लिए पिता-पुत्र इरकी पेट्रोल पंप पर रुके, उसी दौरान ब्लू रंग की एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्के आये और उनकी बाइक के बगल में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की. डिक्की तोड़कर 85 हजार रुपये और उसमें रखे पासबुक और चेकबुक लेकर भागने लगा. हल्ला किये जाने पर अपराधियों ने हजारों रुपये सड़क पर छीट दिये और 72 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. वहां जुटे लोगों ने सड़क पर फेंके गये 13 हजार रुपये उठाकर उक्त ग्रामीण को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन