सत्संग नगर से बच्चा चुरा कर भाग रही महिला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2018 4:02 AM

विज्ञापन

लोगों ने बरामद बच्चे को उसकी मां को सौंपा जहानाबाद : सोमवार की दोपहर शहर के राजाबाजार सत्संग नगर मोहल्ला स्थित एक घर से पांच वर्ष के एक बच्चे को चुराकर भाग रही एक महिला को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा और नगर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़ी गयी महिला विक्षिप्त बतायी जाती […]

विज्ञापन

लोगों ने बरामद बच्चे को उसकी मां को सौंपा

जहानाबाद : सोमवार की दोपहर शहर के राजाबाजार सत्संग नगर मोहल्ला स्थित एक घर से पांच वर्ष के एक बच्चे को चुराकर भाग रही एक महिला को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा और नगर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़ी गयी महिला विक्षिप्त बतायी जाती है. लोगों के सहयोग से बरामद बच्चे को उसकी मां दीपा देवी को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मुहल्ले के निवासी कुंदन कुमार की पत्नी दीपा देवी अपने पांच वर्ष के बच्चे के साथ अपने घर में थी. दोपहर में घर के दरवाजे को खटखटाने पर उनके पांच वर्षीय पुत्र ने दरवाजा खोला. दीपा देवी ने पुलिस को सूचित किया है कि जब उनके पुत्र ने दरवाजा खोला तो एक महिला उसके बेटे को उठाकर ले भागी. उसने हल्ला मचाया तो मुहल्ले के लोग जुट गये और खदेड़कर उसे धर दबोचा.
पकड़ी गयी बच्चा चोर की आरोपित महिला का नाम गुड़िया देवी बताया गया है. वह भागीरथ बिगहा की निवासी कही गयी है. सूचना पाकर उसके ससुर नगर थाने में आये. उन्होंने अपनी पतोहू के विक्षिप्त रहने की जानकारी पुलिस को दी. साथ ही मेडिकल का प्रमाण-पत्र भी दिखाया. बरामद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है.
चोरी की बाइक लावारिस हालत में मिली: जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के टेनीबिगहा मोहल्ले के समीप एक सड़क पर सोमवार की सुबह लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल मिली. मोहल्ले वालों की नजर उक्त गाड़ी पर पड़ी. तहकीकात के दौरान यह पता चला कि लावारिस हालत में पड़ी बाइक चोरी की है. तीन दिनों पूर्व मौर्य नगर मोहल्ले के निवासी आमोद कुमार की गाड़ी वाहन चोरों ने उसके घर के पास से चुरा ली थी.
बाइक में तोड़-फोड़ की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन